फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Investigation into the Rampur Municipal Council elections Complete

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर चुनाव को लेकर जांच पूरी, सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज सही

Mon, 04 May 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोई आपत्ति नहीं हुई दर्ज, नौ वार्डों से पार्षद पद के लिए हुए 28 आवेदन
विज्ञापन

एक उम्मीदवार ने भरे दो नामांकन
9 वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के मतदान को अब 12 दिन का समय शेष रह गया है। मतदान से पहले सोमवार को चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच हुई। नगर परिषद चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को छंटनी प्रक्रिया हुई। जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। कुल 9 वार्डों से पार्षद पद के लिए 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड नंबर-2 से एक प्रत्याशी ने दो नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर अब माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अब प्रचार में जुट गए हैं। 9 वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार घरद्वार पहुंचकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं और किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। अब यदि किसी उम्मीदवार के खिलाफ आपत्ति दर्ज की जाती है, तो वह चुनाव आयोग को ही पेश की जाएगी।
6 मई को नामांकन ले सकेंगे वापस, मिलेंगे चुनाव चिह्न
नगर परिषद के वार्ड नंबर-1, 6, 7, 8 से 2, वार्ड-2, 3, 5 से 3, वार्ड नंबर-4 से 6 और वार्ड नंबर-9 से 4 प्रत्याशी पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। अब 6 मई को चुनावी मैदान उतरे प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7:00 से 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।
विज्ञापन



नगर परिषद चुनाव को लेकर दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है। सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। जांच के दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई है। अब किसी भी प्रकार की आपत्ति चुनाव आयोग के समक्ष पेश की जा सकती है। 9 वार्डों से कुल 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब 6 मई को नामांकन वापसी और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। -- हर्ष अमरेंद्र सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article