फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Mixed Martial Arts Competition in Rampur from December 26

Rampur Bushahar News: रामपुर में अंतरराष्ट्रीय मिश्रित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 26 से

Mon, 17 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
देश और विदेश के 200 फाइटर लेंगे प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

बीस्ट आईटीटी एमएमए अकादमी करेगी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 26 से 28 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मिश्रित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन आईटीटी एमएमए अकादमी रामपुर करेगी। प्रतियोगिता में देश-विदेश से करीब 200 फाइटर भाग लेंगे। अकादमी की बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता अकादमी प्रमुख कपिल देव ने की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मिश्रित मार्शल आर्ट फाइट-02 प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई। कपिल देव ने बताया कि इस साल प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी व्यापक होने जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और समाज में नशा निवारण के लिए जागरूकता फैलाना है। बैठक में आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों की आवासीय सुविधाएं, तकनीकी प्रबंधन, चिकित्सकीय सेवाएं और मीडिया प्रचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला न्यायवादी कमल चंदेल, पशुपालन सहायक बिहारी लाल, मंगल दास, विषम चंद, अश्विनी शर्मा, रमेश कायथ, संदीप शर्मा, निशा, रमेश, पल्लवी, अनु गोस्वामी, ललित बदरेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article