फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair Rampur, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में लोगों ने की जमकर की खरीदारी

Sun, 24 Nov 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
International Lavi Fair Rampur, Rampur Bushahr
अंर्तराष्टीय लवी मेला में ,खरीददारी करी महिलाएं।
विज्ञापन

अवकाश होने पर उमड़ी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में भले ही यहां पर आई विभिन्न चीजों के दाम बढ़े हैं, लेकिन खरीदार भी पीछे नहीं है। जिन चीजों को पहले आम आदमी भी लवी मेले से खरीदकर ले जाता था, उन चीजों की खरीद इस बार आम आदमी के बजट से बाहर हो गई है। लवी मेला मैदान में 30 नवंबर तक दुकानें सजी रहेंगी। महंगाई में लोग भले ही यहां पर आकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन वह घूमकर अपना मनोरंजन जरूर कर रहे हैं। खासकर, बच्चों की भीड़ मेले में काफी अधिक दिखाई दे रही है। स्टाल मालिकों को उम्मीद है कि जिस रेट पर उन्होंने नगर परिषद से स्टाल किराये पर लिए हैं, उस राशि को वे प्राप्त कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण लवी मेला मैदान में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस कारण बाजार में दिनभर खूब भीड़ देखने को मिली। कोई लवी मेले में लगी दुकानों में सजी चीजों को खरीदने के लिए यहां पर पहुंचा, तो कोई मेले में लगे झूले में अपने बच्चों को झूलाने के लिए यहां पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला भले ही आधिकारिक तौर से समाप्त हो गया है, लेकिन मेले में रंग अब चढ़ने लगा है। जिस तरह से लवी मेले की शुरुआत फीकी रही थी, उसे देखते हुए लवी मेले में लगे स्टाल के मालिक काफी चिंतित थे। शुरू के आठ दिन में मेला में रौनक काफी कम रही। स्टाल मालिकों को चिंता सताने लगी थी कि उनका माल इस बार बिकेगा या नहीं। रविवार को उमड़ी भीड़ ने स्टाल मालिकों के चेहरे पर रौनक ला दी है। जहां मेला ग्रांउड में लगा झूला लोगों के मनोरंजन का एक हिस्सा बना गया है, वहीं लोग स्टाल में सजे सामान को निहार रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले रामपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के साथ किन्नौर आदि जिलों के लोग भी छुट्टी वाले दिन भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान की ओर जाने वाली सड़क सभी वाहनों के लिए वनवे की गई हैं। इस दौरान रास्ते में काफी समय तक जाम लगा रहा और राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बिलासपुर में गुरु नानक देव जी के 555वां प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी सुनते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में गुरु नानक देव जी के 555वां प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी सुनते श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed