{"_id":"691b2748837f632d4c00827a","slug":"inter-hostel-competition-organized-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148318-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाइयां गायन में आंबेडकर कन्या छात्रावास रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाइयां गायन में आंबेडकर कन्या छात्रावास रहा प्रथम
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथ
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने किया। प्रतियोगिता में चौपाइयां गायन, एकल नृत्य और एकल गायन प्रतियोगिता करवाई गई। चौपाइयां गायन में प्रथम स्थान आंबेडकर कन्या छात्रावास ने हासिल किया। द्वितीय स्थान जनजातीय कन्या छात्रावास और तृतीय स्थान जनजातीय छात्रावास (बाॅयज) ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान आंबेडकर कन्या छात्रावास ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बद्री कन्या छात्रावास और तृतीय स्थान जनजातीय कन्या छात्रावास प्राप्त किया। एकल गायन में प्रथम स्थान आंबेडकर कन्या छात्रावास ने हासिल किया। द्वितीय स्थान बद्री कन्या छात्रावास और तृतीय स्थान जनजातीय कन्या छात्रावास ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. नरेंद्र नेगी, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. अनुराधा नेगी और डॉ. अजेंद्र नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम में छात्रावासों के चीफ वार्डन प्रो. राजेश नेगी, कोचीफ वार्डन डॉ. योजना ठाकुर, वार्डन डॉ. सविता नेगी, डॉ. सतपाल खूंद, डॉ. सुरेखा नेगी, पुष्पा नेगी सहित सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
