फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inter-generational bonding program at Chaupal

युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद से मजबूत होगा समाज : हेम चंद वर्मा

Thu, 09 Apr 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inter-generational bonding program at Chaupal
चौपाल में  वरिष्ठ नागरिकों युवाओं के बीच संवाद के दौरान एसडीएम एवं अन्यधिकारी। संवाद
चौपाल में इंटर जेनरेशनल बॉडिंग कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने एक दिवसीय इंटर जेनरेशनल बॉडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। चौपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम ने कहा कि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद से समाज मजबूत होगा। पीढ़ियों के बीच संवाद समाज की सुदृढ़ता का आधार है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से प्रेरणा लेने और वरिष्ठ नागरिकों से युवाओं के नवाचार दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजाना 15-20 मिनट बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए। उनके साथ बातचीत करें, बागवानी या त्योहार साथ मनाएं, दादा-दादी को मोबाइल और वीडियो कॉल का उपयोग सिखाएं और उनकी कहानियों को सुनें। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित जालटा, मानव कल्याण समिति के निदेशक केशव राम लोदटा, भागमल नेगी, मोहर सिंह खशाण, रूप दास भांटा, सत्या मधाइक, कमलेश ठाकुर, पुष्पा चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article