फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inquiries and inter-trial processes should be completed within stipulated period: Suresh

निशानदेही, इंतकाल प्रकियाएं निर्धारित अवधि में पूर्ण हों : सुरेश

Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय भोरंज में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बैठक करके क्षेत्र में राजस्व से संबंधित मामलों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे तहसीलों, उपतहसीलों, कानूनगो एवं पटवार सर्कलों में प्रतिदिन आने वाले नए मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। इन मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जमीन की निशानदेही, तकसीम और इंतकाल इत्यादि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर ही पूरी होनी चाहिएं।
विज्ञापन

विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित जमीन हस्तांतरण के मामलों को भी तेजी से निपटाया जाना चाहिए। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उपमंडल में राजस्व मामलों के निपटारे के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed