{"_id":"6a030de8e6299c7e4d0d26b9","slug":"innaur-tourist-destinations-are-bustling-with-tourists-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160087-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार
विज्ञापन
कल्पा पहुंची चेक गणराज्य की इशांका। संवाद
कल्पा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर देश विदेश से पहुंच रहे पर्यटक
कल्पा के होटलों में 60 प्रतिशत तक हो रही है बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जनजातीय जिले किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर विदेशी मेहमान आनंदित हो रहे हैं। इन दिनों किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्पा में देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबारी खुश हैं। जिले के कल्पा, सांगला और छितकुल पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से कल्पा पहुंची इशांका ने कहा कि वह पहली बार भारत आई हैं। कल्पा में आकर हैरान हुई हूं। उन्हें पहाड़ पसंद हैं और यहां के पहाड़ बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें यहां के व्यंजन भी काफी पसंद आए हैं। कल्पा में दुकान करने वाली एक युवती ने कहा कि यहां देश-विदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं। विदेशी लोगों को यहां व्यंजन जैसे सिड्डू, मोमो बहुत पसंद आ रहे हैं। कल्पा के होटल व्यवसायी दीपक नेगी, नवकरण, संजय ठाकुर का कहना कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के किन्नौर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है। इन दिनों होटलों में 60 प्रतिशत तक बुकिंग चल रही है। आने वाले दिनों में यह बुकिंग और बढ़ेगी। जून में होटलों की बुकिंग 80 से 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।