{"_id":"6421cff4dfb7df684d0867d4","slug":"information-about-the-benefits-of-coarse-grains-in-roghi-rampur-hp-news-c-19-1-102231-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोघी में महिलाओं को दी मोटे अनाज के लाभों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोघी में महिलाओं को दी मोटे अनाज के लाभों की जानकारी
Mon, 27 Mar 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कल्पा विकास खंड की रोघी पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर ने जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोटे अनाज जैसे कोदा, कावनी, रागी, फाफरा और ओगला से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार गौतम ने की। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विद्या नेगी ने मोटे अनाजों के बारे में जागरूक किया। कहा कि इन अनाजों पर आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों से भी दूर रखते हैं। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य केंद्र बिंदु कुपोषण को दूर करने के लिए मोटे अनाजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है।
उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं से आग्रह किया कि वे अन्य ग्रामवासियों को भी मोटे अनाज का उपयोग अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर रोघी पंचायत प्रधान रतन मंजरी, जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल, मृदा परीक्षण अधिकारी रूप लाल, बाल विकास संरक्षण अधिकारी कल्पा सुभद्रा और परियोजना सहायक आरजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद