फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Indian Idol fame Kumar Sahil will rock

Rampur Bushahar News: इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल मचाएंगे धमाल

Wed, 03 May 2023 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। 8 मई से 11 मई तक आयोजित होने जा रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मेला कमेटी और नगर पंचायत ने कलाकारों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी ने बताया कि कलाकारों से पूर्व कमेटी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तीनों रात्रि सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल, डिंपल ठाकुर, कुशाल वर्मा और पंकज ठाकुर धमाल मचाएंगे। 9 मई को दूसरी रात्रि सांस्कृतिक संध्या में रमेश ठाकुर, तांत्रा ब्वायज, किशन वर्मा और सतीश विक्की रंग जमाएंगे। 10 मई की अंतिम रात्रि सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक एवं इंडियन आइडल स्वाईभाट के अलावा अर्जन गोपाल और रंजना रघुवंशी, काकू चैहान और अमर राठौर अपनी आवाज से जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडल और स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेला 8 मई को देवता शमशरी महादेव, पनेउई नाग, देहुरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव और ब्युंगली नाग देवता की शोभा यात्रा के आगमन से ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed