फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   India defeated Cuba in world volleyball

Rampur Bushahar News: विश्व वॉलीबाल में हिमाचल के कोच और कप्तान की अगुवाई में क्यूबा से जीता भारत

Fri, 21 Aug 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र---
विज्ञापन

रोहड़ू के हैं कोच देवेंद्र चौहान और भारतीय टीम की कमान संभाल रहे बिलासपुर के शब्द गौतम
-अंडर-17 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला होगा इंग्लैंड से
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कतर की राजधानी दोहा में आयोजित अंडर -17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए क्यूबा की टीम को तीन सेट में 3-0 से पराजित किया। भारतीय टीम की इस जीत में हिमाचल प्रदेश की भी बड़ी भूमिका है। टीम के मुख्य कोच और कप्तान हिमाचल प्रदेश से हैं।
रोहड़ू तहसील के शरोग गांव निवासी देवेंद्र चौहान टीम के कोच हैं। देवेंद्र वर्तमान में शिक्षा विभाग के खेल छात्रावास रोहड़ू में वॉलीबाल बतौर प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल कोच भी हैं। भारतीय टीम की कप्तानी भी हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शब्द गौतम कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के रहने वाले शब्द गौतम को भारतीय अंडर-17 टीम की कमान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

एक ही टीम में हिमाचल के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम की मौजूदगी छोटे से पहाड़ी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। क्यूबा के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और तीनों सेटों में अपना दबदबा कायम रखा। भारतीय टीम ने सीधे सेटों में मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा। अब खिलाड़ियों की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज करने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र चौहान के मार्गदर्शन और शब्द गौतम की कप्तानी में भारतीय टीम से आगामी मुकाबले में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में हिमाचल के कोच और खिलाड़ी की भूमिका प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवा वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article