फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   independence day celeberation

Rampur Bushahar News: स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन

Fri, 16 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

समेज त्रासदी में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। समेज त्रासदी के कारण रामपुर में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में केवल देशभक्ति गीत पर आधारित ही कुछ कार्यक्रम पेश किए गए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। वहीं समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन, राहत एवं पुनर्वास में जुटे सेना, एनडीआरएफ, सीआईएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग प्रदान करने पर आभार जताया। इस मौके पर नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष विशेषर लाल सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में भी पंचायत प्रधान नमिता शर्मा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया और समेज त्रासदी के कारण केवल देशभक्ति गीत पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। त्रासदी में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मौन रखा गया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बच्चों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला लैलन में भी दीप प्रज्वलन के साथ स्वतंत्रता समारोह का शुभारंभ हुआ। हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य और संगीत के कार्यक्रम पेश कर छात्रों ने मन मोहा। देश में सद्भावना सौहार्द, एकता और भाईचारे की प्रार्थना की। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि अश्वनी शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र ठाकुर, मुख्याध्यापक चंद्रशेखर, प्रताप सरकैक सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, रामपुर कॉलेज में भी प्राचार्य पंकज बसोतिया ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। छात्र-छात्राओं ने काव्य-पाठ, गीत-संगीत, नृत्य-गायन में भाग लिया। वहीं तहसील ननखड़ी के टूटू गांव में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर शिवदत्त शर्मा और आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। समेज गांव में हुई त्रासदी में जान गंवा चुके लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बॉक्स
रामपुर के काओबिल में देवता नाग और कंसर ने तिरंगे को दी सलामी
काओबिल में देवताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे झंडे को सलामी दी। काओबिल के देवता नाग और कंसर ने मंदिर के प्रांगण में झंडा फहराया और सलामी दी। मनोज कुमार, शिव सिंह, जिया लाल, सुरेश कुमार, रमेश और सुरेंद्र ने कहा कि काओबिल के देवता नाग और कंसर सालों से स्वतंत्रता दिवस के दिन रथ में मंदिर बाहर आकर अपने सामने तिरंगा झंडा फहराने, सलामी लेने और उसके बाद पंचायत क्षेत्र के लोगों के साथ नाच गाने में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed