फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   incrochment in rampur bazaar

रामपुर शहर में बढ़ा अतिक्रमण, कारोबारियों पर नप मेहरबान

Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
incrochment in rampur bazaar
व्यापारियों की शह पर शहर के बीचों बीच बढ़ती अतिक्रमण की समस्या। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद शहर के बड़े दुकानदारों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहा है। यह सिलसिला आज का नहीं बल्कि वर्षों से चला आ रहा है। एक तरफ नप रामपुर बाजार से भीड़भाड़ कम करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम छेड़े हुए है वहीं दूसरी तरफ शहर के बड़े कारोबारी लगातार अतिक्रमण करते जा रहे हैं। दुकानदारों को शटर से बाहर सड़क तक सामान फैलाने को उचित ठहराया जा रहा है, जबकि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल गरीब और जरूरतमंद सब्जी विक्रेताओं को ही खदेड़ा जाता है। नप की इस भेदभावपूर्ण अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों से अतिक्रमण की समस्या जी का जंजाल बनी हुई है। नेशनल हाईवे-पांच सहित मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या विकराल बनती जा रही है। शहर में दर्जनों अतिक्रमणकारी कब्जा जमाए हुए हैं। शहर का चौधरी अड्डा हो, चिल्ड्रन पार्क, मुख्य बाजार, शनि मंदिर सहित एनएच-5 पर नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद समय-समय पर मुहिम चलाती है, लेकिन कार्रवाई केवल रेहड़ी और फड़ी में मात्र सब्जी और फल बेचने वाले विक्रेताओं तक ही सीमित है, जबकि चौधरी अड्डे में जब तक नगर परिषद की टीम पहुंचती है, तो पूरा कब्जा खाली हो जाता है। मुख्य शहर में दुकानों के बाहर अतिक्रमण सजा देखा जा सकता है, जिसके लिए सीधे तौर पर बड़े व्यापारी जिम्मेवार है। उनकी शह में अतिक्रमण हटना तो दूर इसके उलट बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की दोहरी कार्यप्रणाली को लेकर सब्जी विक्रेताओं में खासा रोष है। मंगलवार को भी नगर परिषद ने एनएच-पांच के साथ कार्रवाई करते हुए सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ा, लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल एनएच पांच के साथ ही होती है। मुख्य शहर से अतिक्रमण हटाना क्या नगर परिषद की जिम्मेवारी नहीं है?

अतिक्रमण से निपटने के लिए नगर परिषद ने कई योजनाएं तैयार की है, लेकिन सख्ती से लागू न होने के कारण ये योजनाएं केवल कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं। अब देखना यह है कि नगर परिषद कब तक गरीबों के अतिक्रमण हटाने के नाम पर अपनी पीठ थपथपाती रहेगी और कारोबारियों के नाम पर आंखें मूंदे रहेगी। नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो ने कहा कि शहर में अतिक्रमण पर क्रमवार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बाजार से भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed