{"_id":"6a92dd23d0fac673cc01efae","slug":"inauguration-of-road-projects-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168420-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में शिक्षा मंत्री ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में शिक्षा मंत्री ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क एवं भवन निर्माण के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे 550 करोड़ रुपये : रोहित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुब्बल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय दौरे पर जुब्बल क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पराली और मंढोल में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर लगातार कार्य हो रहा है।
शिक्षा मंत्री ने पराली में करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से खड़ापत्थर-मड़ान संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने 60 लाख रुपये की लागत से बनी खड़ापत्थर से पाचड़ा संपर्क सड़क का उद्घाटन भी किया। ग्राम पंचायत मंढोल में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंढोल संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। मंढोल में 35 लाख रुपये का लोक भवन भी जनता को समर्पित किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि मंढोल और सारी पंचायतों में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 10 सड़कों का निर्माण जारी है। क्षेत्र की महत्वपूर्ण खड़ापत्थर-पटसारी सड़क का स्तरोन्नयन कार्य 17 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। इस सड़क का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
रोहित ठाकुर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 215.756 किलोमीटर सड़कों की पासिंग हुई है। इसमें जुब्बल में 87.660 किलोमीटर, कोटखाई में 84.196 किलोमीटर और टिक्कर में 43.900 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। ऊपरी शिमला विशेषकर बागवानी बहुल क्षेत्र होने के कारण बेहतर सड़क नेटवर्क बेहद जरूरी है। सड़क सुविधा मजबूत होने से बागवानों को फसल समय पर मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क एवं भवन निर्माण के क्षेत्र में करीब 550 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। जुब्बल के डकैड़ में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (एसआईईएमएटी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संस्थान होगा, जहां प्रदेश सहित देशभर के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।