फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inaugaration

सांगला की चांसू पंचायत को दी करोड़ों की सौगात

Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले की सांगला वैली की चांसू पंचायत में हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बुधवार को करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान नेगी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

वन निगम उपाध्यक्ष सूरत ने बुधवार को 30 लाख 35 हजार 100 रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन, 76 लाख 76 हजार से बने निर्माण ठोस तरल कचरा प्रबंधन संयंत्र, 10 लाख से निर्मित पंचायत घर, करीब 17 लाख से याकेस नारायण मंदिर में बने लंगर हॉल, 12 लाख 75 हजार 200 रुपये से बने आंगनबाड़ी केंद्र, नारायण मंदिर में 12 लाख 82 हजार 600 रुपये की लागत से बने गार्ड रूम, रसोई और शौचालय, 19 लाख 74 हजार से बने रास्ते मुख्य सड़क चांसू से रूतरंग तक, 8 लाख से पंचायत घर के लिए बिछाए गए चक्के, 59 लाख 52 हजार से बनी मुख्य सड़क बड़ा नाला से सौरंग कुटो, 12 लाख से बस अड्डे से पीएचसी चांसू तक बने ऐंबुलेंस मार्ग समेत 10 लाख से बने टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर हॉल का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने चांसू पंचायत में बनने वाले प्रवेशद्वार का शिलान्यास भी किया। नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तवज्जो दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार गरीबों की हितैषी है। इस अवसर पर डीएफओ डॉ. चमन राव, तहसीलदार सांगला विद्याचंद धीमान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, दौलत सिंह नेगी, प्रविंद्र सिंह नेगी, राजपाल सिंह नेगी, यशवंत सिंह नेगी, चंद्रभगत नेगी, सुभाष नेगी, देव ऋषि नेगी, रवीना नेगी, प्रीतेश्वरी नेगी, बीरबल लोक्टस, सनम पालमो नेगी, ईश्वर सिंह नेगी, अनिल नेगी, धर्मज्ञान नेगी, छेवांग नेगी, कृष्ण कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed