फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In many areas of Shamati, the cylinder truck is no longer arriving.

Rampur Bushahar News: शामती के कई स्थानों पर नहीं आ रही अब सिलिंडर की गाड़ी

Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
पहले और तीसरे मंगलवार को आती थी गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पास खुंडीधार से शामती, कावगड़ी और श्योथल की ओर जाने वाली सिलिंडर की गाड़ी बंद हो जाने से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे सुबह से ही एजेंसी के अंदर लंबी कतारें लग रही हैं। जानकारी के अनुसार पहले शामती में महीने के पहले और तीसरे शनिवार तथा कावगड़ी और श्योथल के लिए महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सिलिंडर की गाड़ी जाती थी। अब गाड़ी बंद होने के कारण लोग अधिक खर्च करके एजेंसी का रुख कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सड़क पर बनी एजेंसी में पहले पर्ची लेनी पड़ती है, फिर पर्ची खुंडीधार में कर्मचारियों को जमा करवानी होती है। सिलिंडर लेने के लिए तय तारीख दी जाती है, जिस दिन पहले खुंडीधार से पर्ची लेने के बाद शामती-बाईपास सड़क स्थित मेराडिएन कंपनी के पास सिलिंडर लेने जाना पड़ता है। इस कारण ऑटो व अन्य परिवहन में आने-जाने का खर्च भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिलिंडर गाड़ी शुरू करने की मांग की है, ताकि उनकी परेशानियों में कमी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed