फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   illigal wine captured from vechile in Povari

पोवारी में वाहन से अवैध शराब बरामद

Thu, 28 Jan 2021 06:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
illigal wine captured from vechile in Povari
illigal wine captured from vechile in Povari
सांगला (किन्नौर)। पोवारी-रिकांगपिओ मार्ग पर पोवारी कैंची के पास बुधवार देर शाम रिकांगपिओ पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप से एक पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक रिकांगपिओ थाने से एएसआई नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी विनय कुमार और विशाल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पोवारी से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की ओर जा रही एक पिकअप एचपी 38 डी 1213 को चेकिंग के लिए रोका गया तो वाहन से पुलिस ने एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चालक की पहचान भूपेंद्र शर्मा (48), गांव सदवा, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वर्तमान में यह रिकांगपिओ में करियाना और सब्जी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम 39 1 ए के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने पोवारी कैंची के पास एक पिकअप से एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की नशाखोरों पर पैनी नजर रहेगी। नशे के कारोबारियों को पुलिस किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed