{"_id":"5d791e3f8ebc3e014d6804f9","slug":"illigal-construction-rampur-hp-news-sml307119499","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा काली मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर बना है नगर परिषद रोहडू का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमा काली मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर बना है नगर परिषद रोहडू का भवन
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू का पूरा भवन अवैध रूप से भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बना है। अब ट्रस्ट नप पर मामला दर्ज करवाने जा रहा है। बुधवार को निशानदेही के दौरान इसका खुलासा हुआ है। पूरा भवन ट्रस्ट की जमीन पर खड़ा कर दिया गया। इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से कुछ दिन पहले नगर परिषद को नोटिस जारी किया गया था। इस पर नप ने जवाब दिया था कि भवन नप की अपनी जमीन पर बना है। इस पर ट्रस्ट ने भूमि की निशानदेही करने की मांग की थी। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने निशानदेही की। इस दौरान ट्रस्ट और नप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जब निशानदेही की गई तो नप का पूरा भवन ट्रस्ट की जमीन पर पाया गया। अब ट्रस्ट की ओर से नप के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
भीमा काली मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि निशानदेही में यह बात साबित हो गई है कि नप का पूरा भवन ट्रस्ट की जमीन पर खड़ा किया गया है। कब्जा करने के बाद अवैध रुप से ही बिजली और पानी के कनेक्शन भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब निशानदेही की रिपोर्ट लेने के बाद नप पर मामला दर्ज करवाया जाएगा।
---
अवैध कब्जे हटाने का दावा करने वाली नप खुद बुरी फंसी
नगर परिषद पर खुद अवैध कब्जे हटाने का का दायित्व रहता है, लेकिन इस मामले में नप खुद अवैध कब्जे के आरोप में फंस गई है। निशानदेही के बाद भवन अवैध निकलने के बाद नप की कार्यप्रणाली पर सवाली खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
---
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि परिषद का भवन उनके कार्यकाल में नहीं बना है। भवन काफी पहले बनाया गया है। अभी इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।