{"_id":"69dcd9779e3fa53ff001f6f1","slug":"if-the-liquor-shop-is-not-transferred-within-two-days-women-will-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158044-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो दिन में नहीं हुआ शराब ठेेके का स्थानांतरण तो महिलाएं करेंगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो दिन में नहीं हुआ शराब ठेेके का स्थानांतरण तो महिलाएं करेंगी आंदोलन
विज्ञापन
महिला मंडल देलठ और जेला की महिलाओं ने देलठ में शराब ठेका स्थानांतरित करने की इटीओ रामपुर से उठा
. युवक मंडल और ग्रामीणों को साथ लेकर होगा प्रदर्शन
. ईटीओ रामपुर से मिली महिलाएं, शराब ठेका हटाने की लगाई गुहार
. मुख्य बाजार में शराब ठेका खुलने पर महिलाएं जता रही रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में खुले शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का विरोध बढ़ता जा रहा है। महिला मंडल देलठ और जेला की महिलाओं ने चेताया है कि दो दिन में यह शराब ठेका यहां से स्थानांतरित नहीं होता है, तो महिलाएं युवक मंडल और ग्रामीणों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगी। महिलाओं का आरोप है कि मुख्य बाजार के साथ खुले इस शराब के ठेके से यहां माहौल बिगड़ेगा। स्कूली बच्चों, छात्राओं और महिलाओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। देलठ पंचायत के मुख्य बाजार में खुले शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा। कई दिनों से ठेके का विरोध कर रहीं महिलाओं ने प्रशासन और आबकारी विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेताया कि तुरंत प्रभाव से इस ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया, तो महिलाएं आंदोलन करने को मजबूर होंगी। सोमवार को महिला मंडल देलठ और जेला की महिलाएं उपमंडल मुख्यालय रामपुर पहुंचीं। यहां एसडीएम न होने के चलते महिलाओं ने ईटीओ रामपुर से मुलाकात की। उन्होंने रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाके में खोले गए शराब के ठेके का विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि जहां यह शराब का ठेका खुला है, वहीं से प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस अड्डा और मंदिर जाने वाले लोगों का आना-जाना होता है। बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में शराबियों के जमावड़े से असुरक्षा और छेड़खानी जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने इस शराब के ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई। महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि मुख्य मार्ग में शराब का ठेका खुलने से बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहेगा। महिलाओं के विरोध के बावजूद यह शराब ठेका खोला गया है। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन इस ठेके को हटाने को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहे। मुख्य बाजार में शराब का ठेका खुलना तर्कसंगत नहीं है। ईटीओ रामपुर ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि जल्द ही शराब ठेके को यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। महिलाओं ने चेताया है कि यदि फिर भी शराब ठेका यहां से नहीं हटाया गया, तो स्थानीय ग्रामीणों और युवक मंडल को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य हिमना जोशी, देवेंद्रा गुप्ता, कृष्णा कुमारी, मीना कुमारी, माया राम शर्मा, विरेंद्र शर्मा, रेखा देवी, रूमी देवी, लोभी देवी, कांता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।