फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   If someone tries to do something wrong, say no to him: Kaushal

कोई गलत करने की कोशिश करता है तो उसे कहें नो : कौशल

Sat, 24 Jan 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
If someone tries to do something wrong, say no to him: Kaushal
कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

कन्या पाठशाला रामपुर बुशहर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
थाना प्रभारी आशीष कौशल ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पीएमश्री कन्या उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। रामपुर थाना प्रभारी आशीष कौशल ने छात्राओं को सुरक्षा, कॅरिअर और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी।
कौशल ने कहा कि यदि कोई मनचला आपको परेशान करता है या छेड़ता है तो ऐसी परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें। 112 पर कॉल कर शिकायत कर सकती हैं। मोबाइल में रिचार्ज न होने पर भी इन नंबरों पर कॉल की जा सकती है। पुलिस हमेशा आपके साथ है। यदि आप चुप रहती हैं तो आप उस अपराध को बढ़ावा देती हैं। यदि कोई आपके साथ गलत करने की कोशिश करता है तो उसे जोर से ‘नो’ कहें।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि नशे को हमेशा ‘न’ कहना है। यदि आपका कोई साथी गलत संगत या नशे में पड़ जाए तो इसकी जानकारी बड़ों को दें। कॅरिअर संबंधी टिप्स देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी कामयाब हुआ है, वह कभी न कभी असफल भी हुआ है। बस प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए। प्रयास करने वालों को ही सफलता मिलती है। इसके साथ ही समाज में एक अच्छा इंसान बनना भी बड़ी बात है। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में रोजाना साइबर अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। एआई की मदद से फोटो, आवाज और अन्य माध्यमों का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी लोगों को फंसा सकते हैं। इसलिए अपनी पर्सनल आईडी में प्राइवेसी सेटिंग जरूर रखें। इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी से सीधा संवाद भी किया।
कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने थाना प्रभारी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन शिक्षक विजय सिंह कड्डा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयंती धीमान सहित शिक्षक कृष्णा नेगी, निर्मला चौहान, राधिका नेगी, तारा जिष्टू, सीता सहित अन्य उपस्थित रहे।
साइबर फ्रॉड की परिजनों को देंगे जानकारी
पुलिस की पाठशाला में अच्छी जानकारी मिली है। साइबर फ्रॉड के बारे में अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बताएंगे। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालने से बचेंगे।
-पलक, छात्रा
बचाव की जानकारी मिली
पुलिस की पाठशाला मेरे लिए सार्थक रही। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। लड़कियों को किस तरह अपना बचाव करना है, यह भी पता चला।
-सारिका, छात्रा
प्रयास करने की मिली सीख
पुलिस की पाठशाला से मेरा मनोबल बढ़ा है। जीवन में कभी प्रयास करना नहीं छोड़ूंगी। यह बात समझ आई है कि प्रयास करने वाला ही सफल होता है।
-महक, छात्रा
अपराध से निपटने की जानकारी मिली
अमर उजाला की पाठशाला में जो ज्ञान मिला, वह काफी उपयोगी है। यह कार्यक्रम सार्थक रहा। लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों से कैसे निपटा जाए, इसकी अच्छी जानकारी मिली।

-मिशेल, छात्रा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं, थाना प्रभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed