{"_id":"6906403f88db71593a03f660","slug":"ice-leopard-rescue-in-kunnour-rampur-hp-news-c-19-sml1008-625433-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काफनू बांध के हॉपर में फंसा हिम तेंदुआ, साढ़े पांच घंटे बाद निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काफनू बांध के हॉपर में फंसा हिम तेंदुआ, साढ़े पांच घंटे बाद निकला
विज्ञापन
डैम में फसा हिम तेंदुआ। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर के काफनू स्थित बांध के हॉपर में हिम तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को बाहर निकालने के लिए करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत की गई। अंत में तेंदुआ खुद ही सीढ़ी से बाहर निकल गया और भावावैली के जंगल में चला गया।
हिम तेंदुए के काफनू तक पहुंचने को लेकर वन विभाग भी हैरान है क्योंकि हिम तेंदुआ इतने निचले क्षेत्र तक नहीं आता है। वन विभाग पर्यावरण के लिहाज से अच्छा संकेत मान रहा है। वन विभाग अब डैम के आसपास लगे कैमरों की जांच करेगा। पता लगाया जाएगा कि हिम तेंदुआ बांध तक कैसे पहुंचा।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे सुरक्षा कर्मियों ने बांध के हॉपर में हिम तेंदुए को फंसा हुआ देखा। सूचना स्थानीय फॉरेस्ट गार्ड को दी गई। फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचा। उन्होंने सूचना आरओ भावानगर को सूचना दी। रामपुर से भी वन विभाग की क्यूआरटी बुलाई गई।
विज्ञापन
भावानगर थाना से पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। क्यूआरटी के आने पर रेस्क्यू शुरू किया गया। तेंदुआ घायल और घबराया लग रहा था, इसलिए बेहोश नहीं करने का निर्णय लिया गया। बेहोश करने पर उसकी जान का खतरा हो सकता था। उसे बिना बेहोश किए बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई।
डैम में रस्सियों और सीढिय़ों सहारे लगाकर तेंदुओं को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब 5:30 बजे तेंदुआ बांध की विपरित दिशा में चला गया। वहां ऊंचाई अधिक नहीं होने के चलते सीढ़ी का सहारा लेकर बाहर निकल गया और भावावैली के दारचु की ओर चला गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह आश्चर्य है कि तेंदुआ काफनू तक पहुंचा है। संवाद