{"_id":"6a88270218bc2a71c60914d0","slug":"hydroseeding-process-for-growing-grass-begins-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167710-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक सप्ताह तक पाटबंगला मैदान के प्रवेश द्वार रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक सप्ताह तक पाटबंगला मैदान के प्रवेश द्वार रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. मैदान को संवारने मे जुटा वन विभाग, हाइड्रोसीडिंग घास उगाने की प्रक्रिया शुरू
.11 से 13 सितंबर तक होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के कारण वन विभाग ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के पाटबंगला मैदान में वन विभाग की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाने की मेजबानी मिली है। 11 से 13 सितंबर तक पाटबंगला मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांच रहेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वन विभाग की वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता ने इन दिनों पाटबंगला खेल मैदान का रूप ही बदल दिया है। पहली बार खेल मैदान में हाइड्रोसीडिंग घास लगाई जा रही है। विभाग ने मैदान को पहले पूरी तरह से समतल किया और अब इसका नया रूप देखने को मिलेगा। ऐसे में घास उगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मैदान के दोनों गेट एक सप्ताह तक बंद रहेंगे। वन विभाग ने आम जनता से मैदान में प्रवेश न करने और मैदान के रखरखाव की अपील भी की है। स्पोर्ट्स मीट के लिए वन विभाग ने पाटबंगला खेल मैदान की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि तय होते ही वन वृत्त रामपुर ने मैदान को समतल, सुंदर और स्वच्छ बनाने का काम शुरू किया। यही वजह है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत के चलते आज इस खेल मैदान में सदियों बाद घास उगाने का काम भी शुरू हो रहा है। अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार, वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह समेत वन परिक्षेत्र अधिकारियों, उप वन परिक्षेत्र अधिकारियों, वन रक्षकों, वन मित्रों और कर्मचारियों ने मैदान को समतल करने में बहुमूल्य योगदान दिया। ऐसे में अब आने वाले दिनों में यहां घास उगेगा और खेल प्रेमी उत्साहित होंगे।
11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के मद्देनजर पाटबंगला मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से घास उगाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में यह मैदान आगामी एक सप्ताह तक बंद रहेगा।
-- सीबी ताशीलदार, अरण्यपाल, रामपुर वन वृत्त