फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of villagers of Khanag Panchayat demonstrated under the banner of Kisan Sabha at Ani bus stand.

Rampur Bushahar News: कंडुगाड से कांडा तक बस की मांग को लेकर प्रबंधन का किया घेराव

Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of villagers of Khanag Panchayat demonstrated under the banner of Kisan Sabha at Ani bus stand.
आनी बस स्टैंड में कंडूगाड से कांडा तक बस सेवा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
एसडीएम नरेश वर्मा के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद शांत हुए लोग
विज्ञापन

आनी बस स्टैंड में किसान सभा के बैनर तले खनाग पंचायत के सैकड़ाें ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी बस स्टैंड में शुक्रवार को किसान सभा के बैनर तले खनाग पंचायत के सैकड़ाें ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन का घेराव किया। यह प्रदर्शन कंडुगाड से कांडा तक बस सेवा की बहाली की मांग को लेकर किया गया। धरने के दौरान आनी के एसडीएम नरेश वर्मा ने हस्तक्षेप किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 मार्च तक बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन के इस कदम के लिए धन्यवाद किया और धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कंडुगाड से कांडा तक बस सेवा का शुभारंभ 6 मार्च, 2023 को तत्कालीन सांसद प्रतिभा सिंह ने किया था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस मार्ग पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने इस मार्ग की अनुमति मिलने के बाद एक दिन सरकारी बस सेवा शुरू की थी, लेकिन उसके बाद यह सेवा बंद कर दी। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रोजाना बस की कमी के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को बस स्टैंड आनी में एचआरटीसी प्रबंधन का घेराव किया गया। किसान सभा आनी के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने सरकार, विपक्ष और अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे जनता के मुद्दों पर अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पीडब्ल्यूडी ने सड़क को सुधार दिया है, तो इस पर बस सेवा क्यों नहीं चलाई जा रही है, जबकि पिछले साल बागवानों ने इसी सड़क पर गाड़ियों से सेब की ढुलाई की थी। धरने में शामिल पदम प्रभाकर, गीता राम और मिलाप ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर कंडुगाड से कांडा तक बस सेवा शुरू नहीं की जाती है, तो वे प्रदर्शन को और उग्र रूप देंगे और भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इसके अलावा एनएच-305 को जाम करने की भी धमकी दी है। इसके लिए प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।



दो बार दिया जा चुका प्रस्ताव
गौरतलब है कि इस बस सेवा को शुरू करने के लिए पहले भी आरएम रामपुर और अड्डा प्रभारी को दो बार लिखित प्रस्ताव दिया गया था। धरने में हरविंद्र शर्मा, अजय कुमार, ओमी चंद, डोला सिंह, टीकम, परस राम, सरला, राम दास, हीरा लाल, चेत राम, लता देवी, हेमराज, वेगमा देवी, राजू देवी, धर्मा देवी आदि भी शामिल हुए ।
विज्ञापन


संवाद

आनी बस स्टैंड में कंडूगाड से कांडा तक बस सेवा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

आनी बस स्टैंड में कंडूगाड से कांडा तक बस सेवा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed