फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC

चांसू के लिए चार वर्ष से नहीं चली सरकारी बस

Sun, 06 Dec 2020 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कल्पा खंड की चांसू पंचायत के हजारों लोग बस सेवा को तरस रहे हैं। बीते चार वर्षों से ग्रामीणों को निगम की बस सेवा से महरूम रहना पड़ रहा है। बस सेवा का लाभ न मिलने से हजारों की आबादी को मजबूरन टैक्सियों में भारी भरकम किराया चुकाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों में सरकार और पथ परिवहन निगम के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2016 से चांसू गांव के लोगों को पथ परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। चांसू पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्र रूतरंग, जारयो, चांसू का कुप्पा क्षेत्र और चांसू खास की हजारों की आबादी को बस सेवा से वंचित होने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान चांसू अनिल नेगी, सतीश नेगी, भगतराम नेगी, जितेंद्र नेगी, अनिश नेगी, बलवंत सिंह नेगी, बंसी नेगी और प्रदीप नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम के आला अधिकारियों से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम ने पहले तो चांसू गांव के लोगों की सुविधा के लिए एक छोटी मैक्सी कैब की सेवा शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद इस सेवा का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इसके बारे में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि चांसू के लिए फिलहाल बस योग्य सड़क नहीं है। पूर्व में निगम की ओर से छोटा वाहन चलाकर लोगों को सुविधा सुविधा जा रही थी। कोरोना संकट काल के दौरान यह सेवा बंद कर दी गई। अब जल्द सड़क का जायजा लेने के बाद बस को चलाए जाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed