{"_id":"67505459e36c4a6d0608bd76","slug":"hrtc-pensioner-welfare-organization-rohru-unit-meeting-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-125941-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की उठाई मांग
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन राेहड़ू इकाई ने बैठक में उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन राेहड़ू इकाई ने बुधवार को बैठक कर पेंशनरों की अनदेखी पर रोष जताया है। संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी के 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती का जश्न मना रहा है, लेकिन कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार सुध नहीं ले रही है। बुजुर्ग पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। 12 अक्तूबर को स्वर्ण जयंती समारोह में चिकित्सा बिलों के लिए 9 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया है। सरकार की बेरुखी के चलते उम्र के आखिरी पड़ाव में पेंशनरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर कल्याण संगठन लंबे समय से मांग उठा रहा है कि पेंशनरों के स्थायी समाधान के लिए बजट का उचित प्रबंध किया जाए, ताकि बुजुर्गों को पेंशन नियमित रूप से मिल सके। नए वेतनमान के लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र से शीघ्र किया जाए। सालों से लंबित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान किया जाए, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उत्तम चंद, चंदन सिंह, मेहर सिंह, राम लाल, मोहन लाल, गोपाल सिंह, लेख राम, प्रेम कायथ, मुन्ना राम, देविंद्र भी उपस्थित रहे।