फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc chopal shimla buse closed

चौपाल-शिमला बस सेवा एक सप्ताह से बंद

Mon, 22 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल-शिमला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस चौपाल से सुबह 5:45 बजे चौपाल से शिमला के लिए चलती है जबकि दोपहर 2:00 बजे शिमला से वापिस चौपाल के लिए आती है। इस वजह से क्षेत्र के लोग बस से सुबह शिमला जाकर अपने जरूरी काम निपटाने के बाद वापिस लौट जाते हैं, लेकिन बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बस का रूट बंद होने के बाद चौपाल से सुबह शिमला जाने वाले यात्रियों को नेरवा-चामुंडा बस का इंतजार करना पड़ता है। यह बस पहले ही नेरवा से यात्रियों से खचाखच भरी होती है। इस वजह से चौपाल से बैठने वाले यात्रियों को खड़े-खड़े शिमला तक का सफर तय करना पड़ता है। वहीं शिमला से वापसी के लिए भी लोगों को दोपहर 3:30 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि शिमला से 12:30 बजे के बाद चौपाल के लिए कोई बस सेवा नहीं है। बस सेवा बंद होने से ग्राम पंचायत देवत, मशढोंह, चांजू चौपाल, ननाहर, ठाना और नगर पंचायत के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा चौपाल-जुब्बल बस भी नियमित न चलने से चौपालवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चूड़ेश्वर सेवा समिति चूडधार के संयोजक हरीनंद मेहता, आशा वर्कर संघ की प्रदेश अध्यक्ष सत्या रांटा, अनुसूचित जाति संघ चौपाल के महासचिव जीत सिंह नेहटा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत चांजू रमेश नेहटा, पूर्व प्रधान शांता जनदेव और सत्या मधाइक ने सरकार से आग्रह किया है कि सुबह चौपाल से शिमला चलने वाली बस सेवा को बहाल किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन निगम तारादेवी शिमला की क्षेत्रीय प्रबंधक बबीता देवी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। इसकी छानबीन की जाएगी और लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही नियमित बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed