{"_id":"63878b592c270059692ed288","slug":"hrtc-bus-service-stopped-on-sangla-chandigarh-route-from-two-years-rampur-hp-news-sml4294549164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला-चंडीगढ़ रूट पर दो साल से एचआरटीसी की बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला-चंडीगढ़ रूट पर दो साल से एचआरटीसी की बस सेवा बंद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला से चंडीगढ़ रूट पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की डीलक्स बस सेवा ठप पड़ी हुई है। वहीं, निगम मंडी की मंडी-छितकुल रूट पर चलने वाली बस भी लंबे समय से बंद पड़ी है। दो प्रमुख रूटों पर बसों के न चलने के कारण रोजाना लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मंडी-छितकुल और सांगला-चंडीगढ़ दोनों रूटों पर वर्ष 2020 में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी हुई हैं। ऐसे में सांगला वैली के हजारों की आबादी सहित देश-विदेश से किन्नौर की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
बस सुविधा न मिलने से क्षेत्र के लोगों को पिछले दो वर्षों से भारी असुविधाएं हो रही है। दोनों बसों के रूट पर न चलने से एक ओर जहां स्थानीय लोगों सहित देश विदेश से किन्नौर की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचने वाले लोगों दिक्कतें पेश आ रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले भर के आस्था से जुड़े लोगों को भी मंडी रिवालसर पहुंचने में भारी असुविधाएं हो रही है।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के कार्यवाहक प्रबंधक, ईशान ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कारण बस सेवा बंद कर दी गई थी। जल्द ही रूट पर बस सेवा शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को आवाजाही करने में आसानी हो सके।