फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc bus service started to jalori jot

जलोड़ी जोत के लिए बस सेवा शुरू

Tue, 15 Feb 2022 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus service started to jalori jot
बर्फ़बारी के बाद बाधित जलोडीजोत तक भेजी सरकारी बस - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। भारी बर्फबारी से बाधित जलोड़ी जोत को एनएच आनी सब डिवीजन ने एक तरफ से बहाल कर दिया है। हालांकि बंजार की तरफ से अभी भी नेशनल हाईवे अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। एनएच आनी सब डिवीजन ने दो दिन पूर्व अपनी सीमा तक जलोड़ी जोत तक सड़क पर जमी बर्फ को हटा दिया है। इसके दो दिनों के बाद अड्डा इंचार्ज आनी ने जलोड़ी जोत तक आनी से बस सेवा भी बहाल कर दी है। मगर बंजार की तरफ से अभी भी हाईवे बाधित है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुल्लू जाने वाले लोगों ने बस से जलोड़ीजोत तक का सफर तय किया। जलोड़ी जोत से आगे बंजार की तरफ करीब पांच किमी पर अभी भी पांच से सात फीट तक बर्फ जमी हुई है। इसे बंजार सब डिवीजन को बहाल करना है। इस वजह से कुल्लू जाने वाले लोगों को सोझा तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। आनी सब डिवीजन के एसडीओ धनसिंह शर्मा का कहना है कि जलोड़ी जोत तक दो दिनों पूर्व ही सड़क बहाल कर दी गई है जबकि इससे आगे भी बंजार की तरफ आनी सब डिवीजन सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed