फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   House gutted by fire in Rohru's Chamaru village

Rampur Bushahar News: रोहडू के चमारू गांव में जला घर, करोड़ों की संपत्ति राख

Thu, 03 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
House gutted by fire in Rohru's Chamaru village
जुब्बल के चमारू  गांव में लोकेंद्र चौहान के घर में लगी आग। संवाद
घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था मौजूद
विज्ञापन

घर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच पाया

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल के शिल्ली स्थित चमारू गांव में वीरवार को एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वीरवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने लोकिंद्र चौहान के घर की छत से आग की लपटें उठती देखकर इसकी सूचना दी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखा पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया। घर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच पाया और अधिकांश घरेलू सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही वास्तविक आर्थिक क्षति का पता चल सकेगा। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई है। पीड़ित परिवार के सामने घर और दैनिक जरूरतों का सामान दोबारा जुटाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

जुब्बल के चमारू  गांव में लोकेंद्र चौहान के घर में लगी आग। संवाद

जुब्बल के चमारू  गांव में लोकेंद्र चौहान के घर में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed