{"_id":"618fc86a5110094dc6060476","slug":"house-brunt-in-fire-inccident-in-nither-gwal-village-rampur-hp-news-sml390106366","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर के ग्वाल में आग लगने से घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर के ग्वाल में आग लगने से घर जलकर राख
विज्ञापन
ग्वाल में आगजनी एक घर जलकर राख ।
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत लोट के ग्वाल में एक घर जलकर राख हो गया है। यह हादसा शनिवार सुबह पेश आया। आग लगने से मकान समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों की संपत्ति जल गई है। मकान जलने से परिवार बेघर हो गया है। यह घर पिंका देवी का था।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे की है जब घर में अचानक आग लग गई। अंधेरा होने की वजह से सुबह-सुबह ग्रामीणों को आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग की घटना से लाखों का नुकसान पहुंचा है।
घटना में दो मंजिला भवन के दस कमरे राख के ढेर में तबदील हो गए हैं। विधवा पिंका देवी का परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लोट के उपप्रधान सुरेश ठाकुर ने प्रभावित परिवार को दस हजार की धन राशि प्रदान की। नित्थर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई देवेंद्र वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
पटवारी नित्थर मनजीत सिंह ने बताया कि नुकसान का जायजा लिया गया है, रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को कोई फौरी राहत नहीं दी गई है।