{"_id":"6a6b3ccc1b17dc38bb0bf0da","slug":"hopes-have-arisen-for-the-extension-of-nh-305-from-kandugad-to-aut-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166013-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कंडुगाड़ से औट तक एनएच-305 के विस्तार की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कंडुगाड़ से औट तक एनएच-305 के विस्तार की जगी आस
विज्ञापन
, डीपीआर के लिए 4.5 करोड़ जारी, कार्य पूरा करने के लिए सात माह का समय तय किया गया
. 49 किलोमीटर लंबे एनएच के डबल लेन बनने से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने की आस जगी है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कंडुगाड़ से औट तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 के विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के लिए निविदा (एनआईटी) जारी कर दी है। मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला की ओर से जारी इस निविदा से क्षेत्र के लोगों में बेहतर सड़क सुविधाओं की उम्मीद जगी है। निविदा के अनुसार एनएच-305 के किलोमीटर 31 से 46 और किलोमीटर 63 से 97 तक कुल 49 किलोमीटर लंबे एनएच को टू लेन में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इस परामर्श सेवा की अनुमानित लागत 4.5 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित की गई है। कार्य पूरा करने के लिए सात माह का समय तय किया गया है। मंत्रालय ने पात्र परामर्शदाता फर्मों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एजेंसियों को केंद्रीय ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। साथ ही सभी बोलीदाताओं के लिए इंफ्राकॉन पोर्टल पर पंजीकरण और टीम आईडी प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने एवं ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि 3 अगस्त को प्री-बिड बैठक और 18 अगस्त को तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी। एनएच-305, राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके टू लेन बनने से कुल्लू और शिमला के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज और आसान होगा। साथ ही आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से सड़क की संकरी चौड़ाई, जाम और दुर्घटना की आशंकाओं जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ पर्यटन, सेब बागवानी, व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा।
सैंज से कंडुगाड़ तक एनएच की डीपीआर केंद्र को भेजी
इससे पहले सैंज से कंडुगाड़ तक एनएच के हिस्से की डीपीआर भी टू लेन के लिए स्वीकृति को केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। क्षेत्र की जनता अब उसके बजट को शीघ्र मंजूरी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि पूरे एनएच-305 के चरणबद्ध उन्नयन का मार्ग प्रशस्त हो सके।
कंडुगाड़ से औट तक एनएच के टू लेन के लिए डीपीआर तैयार को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना को आगे की स्वीकृतियों के लिए भेजा जाएगा।-- -ज्ञान भारती, सहायक अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
. 49 किलोमीटर लंबे एनएच के डबल लेन बनने से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने की आस जगी है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कंडुगाड़ से औट तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 के विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के लिए निविदा (एनआईटी) जारी कर दी है। मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला की ओर से जारी इस निविदा से क्षेत्र के लोगों में बेहतर सड़क सुविधाओं की उम्मीद जगी है। निविदा के अनुसार एनएच-305 के किलोमीटर 31 से 46 और किलोमीटर 63 से 97 तक कुल 49 किलोमीटर लंबे एनएच को टू लेन में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इस परामर्श सेवा की अनुमानित लागत 4.5 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित की गई है। कार्य पूरा करने के लिए सात माह का समय तय किया गया है। मंत्रालय ने पात्र परामर्शदाता फर्मों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एजेंसियों को केंद्रीय ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। साथ ही सभी बोलीदाताओं के लिए इंफ्राकॉन पोर्टल पर पंजीकरण और टीम आईडी प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने एवं ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि 3 अगस्त को प्री-बिड बैठक और 18 अगस्त को तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी। एनएच-305, राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके टू लेन बनने से कुल्लू और शिमला के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज और आसान होगा। साथ ही आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से सड़क की संकरी चौड़ाई, जाम और दुर्घटना की आशंकाओं जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ पर्यटन, सेब बागवानी, व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा।
सैंज से कंडुगाड़ तक एनएच की डीपीआर केंद्र को भेजी
इससे पहले सैंज से कंडुगाड़ तक एनएच के हिस्से की डीपीआर भी टू लेन के लिए स्वीकृति को केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। क्षेत्र की जनता अब उसके बजट को शीघ्र मंजूरी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि पूरे एनएच-305 के चरणबद्ध उन्नयन का मार्ग प्रशस्त हो सके।
विज्ञापन
कंडुगाड़ से औट तक एनएच के टू लेन के लिए डीपीआर तैयार को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना को आगे की स्वीकृतियों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन