{"_id":"6aaa6e24c54036581609cd28","slug":"historic-rishi-panchami-wrestling-tournament-at-nangal-devis-jodhpur-ground-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169868-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: होशियारपुर के बिल्लू को चित कर \nगाजियाबाद के प्रशांत ने जीती माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: होशियारपुर के बिल्लू को चित कर गाजियाबाद के प्रशांत ने जीती माली
विज्ञापन
ठियोग के जोधपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को सम्मानित करते रा
विजेता को मिली एक लाख इनाम राशि, 14 वर्षीय दिव्यांशु जूनियर वर्ग में रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नंगल देवी के जोधपुर मैदान में ऐतिहासिक ऋषि पंचमी दंगल देर रात तक चला। दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच लड़ाए। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। दंगल के वरिष्ठ वर्ग के मुख्य मुकाबले में गाजियाबाद के 23 वर्षीय प्रशांत पहलवान ने होशियारपुर के बिल्लू पहलवान को चित कर एक लाख रुपये की माली अपने नाम की। प्रशांत इससे पहले भी जोधपुर के इस दंगल में माली जीत चुके हैं। मुकाबला जीतने के बाद प्रशांत पहलवान ने बताया कि उनका सपना देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में करनाल के 14 वर्षीय दिव्यांशु पहलवान विजेता रहे। इतनी कम उम्र में अखाड़े में शानदार प्रदर्शन कर दिव्यांशु ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
लकी ड्रॉ में एक लाख का पहला इनाम
दंगल के दौरान मेला कमेटी ने लकी ड्रॉ भी निकाला। इसमें पर्ची नंबर 711 को पहला इनाम एक लाख रुपये और पर्ची नंबर 8879 को दूसरा इनाम 75 हजार रुपये और पर्ची नंबर 6252 को तीसरा इनाम 50 हजार रुपये मिला। इसके अलावा चौथे से नौवें स्थान तक के छह विजेताओं को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इनमें पर्ची नंबर 3520 को चौथा, 792 को पांचवां, 4824 को छठा, 5295 को सातवां, 114 को आठवां और 69 को नौवां पुरस्कार मिला। दंगल देर रात तक चलता रहा। कुश्ती मुकाबलों, लकी ड्रॉ और धार्मिक आयोजनों के चलते जोधपुर मैदान में देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी रही। आयोजकों के अनुसार, ऐतिहासिक दंगल को सफल बनाने में मेला कमेटी और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।