{"_id":"6842ca8c80f73f7c670ad5e4","slug":"historic-rai-jach-fair-in-arsu-from-8th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-136631-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अर्सू में ऐतिहासिक राई जाच मेला आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अर्सू में ऐतिहासिक राई जाच मेला आठ से
विज्ञापन
10 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग
वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, क्षेत्र की टीमें दिखा रहीं दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। अर्सू में ऐतिहासिक राई जाच मेला आठ जून को ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के लिए दस देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज गया है। मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण खूब झूमेंगे और महानाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब अर्सू ने शुक्रवार को स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष कांत कृष्ण ठाकुर ने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। इसमें क्षेत्र की टीमें भाग ले रही हैं। महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें हिमाचली लोक गायक अमर राठौर और टीआर कश्यप अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। ऐतिहासिक राई जाच मेले का आयोजन प्राचीन काल से किया जा रहा है। इस बार क्षेत्र के 10 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। आठ जून को कुल्लवी वेशभूषा में सजधज कर एक भव्य महानाटी का आयोजन किया जाएगा।