फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Utsav 2025 was organized at Devbhoomi Jagatkhana School

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और भाषण में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 22 Apr 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal Utsav 2025 was organized at Devbhoomi Jagatkhana School
देव भूमि जगात खाना में हिमाचल उत्सव 2025 पर आयोजित वि​​भिन्न प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्यात
देवभूमि जगातखाना स्कूल में हुआ हिमाचल उत्सव 2025 का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। देवभूमि मॉडर्न स्कूल जगातखाना में एनजीएस विद्या मंदिर शिमला के सौजन्य से हिमाचल उत्सव 2025 की दूसरी कड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 70 बच्चों ने भाग लिया। इसमें विजय पब्लिक स्कूल झाकड़ी, आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी, देवभूमि मॉडर्न स्कूल जगातखाना ने भाग लिया। विद्यार्थियों में प्रश्नोत्तरी, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मंच का संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम अर्थ विजय पब्लिक स्कूल सनारसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम जूपिटर देवभूमि स्कूल जगातखाना ने द्वितीय और टीम मार्स मर्करी देवभूमि, आर्य पब्लिक स्कूल रामपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में शभनम डोगरा (देवभूमि) ने पहला, अनन्या देवभूमि, शिवन्या वीपीएस सनारसा ने दूसरा और यशिका एपीएस खनेरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान चिराग व स्मृति, खनेरी, दूसरा स्थान श्रद्धा-निहारिका देवभूमि, गुनगुन वीपीएस सनारसा और तीसरा स्थान कृष्टि ने प्राप्त किया। जूनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान वंश राज गौतम देवभूमि, दूसरा अकुल एपीएस खनेरी और तीसरा भाव्यांश देवभूमि ने प्राप्त किया। एनजी एस विद्या मंदिर संस्थान के कार्यक्रम सलाहकार निकेश ठाकुर शांगरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जबकि मुख्यातिथि कविता ठाकुर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देवभूमि मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगातखाना के प्रबंधक कविता ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर, ईश्वर चंद गौतम, निकेश ठाकुर, प्रकाश, विनोद अष्टु, नवनीत चौहान, भगत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, रवीना निलटू, रजनी, गब्बर सिंह और वैदिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed