{"_id":"61e5bd67d11c5328f9136dae","slug":"him-care-card-will-be-made-in-kinnour-districr-with-new-abhiyan-rampur-hp-news-sml3969767199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए जन जागरण अभियान किया जाएगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए जन जागरण अभियान किया जाएगा शुरू
विज्ञापन
भावानगर (किनौर)। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति जिला किन्नौर की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक भावानगर में जिला अध्यक्ष शेर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान तथा जिला प्रभारी किन्नौर प्रभु लाल नेगी ने विशेष रुप से उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश प्रचारक दिवंगत संगीता लामा को विशेष रूप से याद किया गया और सभी पदाधिकारियों की ओर से 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के पश्चात जिला अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि समिति जिला किन्नौर में स्थानीय शासन और प्रशासन के साथ मिलकर जिला के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
समिति स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भी अथक प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस समय हिम केयर कार्ड बनवाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया है। साथ ही बेसहारा पशुओं को उचित स्थान पर स्थानांतरित करवाने वाली भी समिति जिला प्रशासन से मांग करेगी। जिल्द ही समिति जिला किन्नौर में अलग-अलग स्थानों पर रोड सेफ्टी कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप औक नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम करवाएगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रभु लाल नेगी ने मुख्यमंत्री की भावानगर में सिविल हॉस्पिटल घोषणा करने के लिए समिति की ओर से धन्यवाद किया।