फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Help counters set up for Panchayat Raj general elections in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में पंचायतीराज सामान्य निर्वाचन के लिए स्थापित किए सहायता काउंटर

Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर में पंचायतीराज चुनाव के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से आम नागरिकों, निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। नायब तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) अनमोल शर्मा ने बताया कि सामान्य निर्वाचन-2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी और पूछताछ के लिए विकास खंड कार्यालय में एक जन सहायता काउंटर स्थापित किया गया है, जहां आम नागरिक अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन सहायता काउंटर में चमन भारती (70186-62386), धीर चंद (94184-38561), रंजू मेहता (98056-80560) और ललित मोहन वर्मा (98160-42099) को तैनात किया गया है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थापित एमसीसी सहायता काउंटर में प्रेम शर्मा (70186-23859), अगर दास (94598-23146) और ललित मोहन वर्मा (98160-42099) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एआरओ, सेक्टर अधिकारियों एवं मतदान दलों की सहायता के लिए स्थापित काउंटर में हेम राज शर्मा (98171-70770), अगर दास (94598-23146), गुमान सिंह (94180-82420), सत्य प्रभा (94592-77405), ललित मोहन वर्मा (98160-42099) और मति चंद भारद्वाज (78766-86214) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) अनमोल शर्मा ने बताया कि इन सहायता काउंटरों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और आसान बनाया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article