फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heli services stopped in Rampur, Shingla Heliport, Shimla

Rampur Bushahar News: पिछले एक साल से ठप पड़ी रामपुर हेली सेवाएं

Thu, 12 Dec 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heli services stopped in Rampur, Shingla Heliport, Shimla
​शिंगला पंचायत में बना हैलीपोर्ट
करोड़ों की लागत से बने हेलीपोर्ट बना शोपीस
विज्ञापन

इशिका गौतम

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाली शिंगला पंचायत में रामपुर और अन्य क्षेत्र के लोगों के सुविधा के लिए बना हेलीपोर्ट एक साल से बंद है, जिससे लोगों आपातकालीन सुविधा नहीं मिल पा रही है। शिंगला में करोड़ों की लागत से बने हेलीपोर्ट में पिछले साल दिसंबर से सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। सेंटर गवर्नमेंट की योजना उड़ान-2 के तहत दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों को हेली सेवाओं से जोड़ने के लिए हिमाचल में कई हेलीपोर्ट का निर्माण किया गया। अपन शिमला के दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी शिंगला में हेलीपोर्ट बनाया गया, लेकिन अब यहां से पर्यटकों और लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। 2021 में शिंगला हेलीपैड को हेलीपोर्ट का दर्जा दिया गया। रामपुर व्यापारिक दृष्टि से चार जिलों का मुख्य केंद्र है। यहां शिमला, मंडी के करसोग, कुल्लू के सिराज क्षेत्र और किन्नौर जिला के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
तीन दिन मिलती है सेवा
जानकारी के अनुसार, हेली सेवाएं सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और वीरवार को चलती थीं। कुछ समय से ये सेवाएं तीन दिन भी नहीं चल रही हैं। हेलीपोर्ट खोलने का मुख्य उद्देश्य हेल्थ इमरजेंसी के दौरान रोगियों को आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स में समय से उपचार मिल सके। मरीजों के साथ-साथ जल्दी पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी हेली सेवाएं लाभदायक हैं। हेली सेवा से रामपुर से 15 मिनट में शिमला पहुंच सकते हैं। बस में रामपुर से शिमला पहुंचने में तीन घंटे लगते हैं, जिससे यात्रियों के समय की भी बर्बादी होती है। यहां से रामपुर, शिमला, चंडीगढ़ और किन्नौर रूटों पर हेली सेवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन

जल्द शुरू की जाए हेली सेवा
क्षेत्र के ग्रामीणों में लवनीश, दिनेश, कृष्ण कुमार, मीरा और रामदासी ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द हेली सेवाओं को फिर शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को हेली सेवा का फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेली सेवा पर्यटन विभाग के अधीन
एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि हेलीपोर्ट सेवाएं बंद होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यह पर्यटन विभाग के अधीन है।

शिंगला पंचायत में बना हैलीपोर्ट

शिंगला पंचायत में बना हैलीपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed