फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heavy rain in Rampur, Sutlej river in spate

Rampur Bushahar News: रामपुर में झमाझम बारिश, सतलुज नदी उफान पर

Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Rampur, Sutlej river in spate
रामपुर में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद सतलुज नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद
सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुर-नित्थर सड़क ढरोपा के पास जलमग्न, यातायात ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुर नित्थर सड़क ढरोपा के पास फिर से जलमग्न हो गई है। उप तहसील नित्थर के हजारों लोगों को यातायात ठप होने से परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, रामपुर में बीते कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हजारों लोगों को ताजा बारिश से राहत मिली है। शुक्रवार करीब 11:00 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि, बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली, लेकिन बारिश का दौर भी जारी रहा। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा और लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत पाई।
बीते कई दिनों में रामपुर में तापमान काफी बढ़ गया था। गर्मी के साथ साथ उमस भी बढ़ गई थी, जिससे दिन और रात दोनों ही मुश्किल भरे हो गए थे। पंखे, कूलर और एसी तक बेअसर नजर आ रहे थे। गर्मी के कारण लोग खासे परेशान हो गए थे। ऐसे में शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव से हजारों लोगों को राहत मिली है। आसमान से राहत की फुहारें बरसी और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को छुटकारा मिला। बाजार पहुंचे लोग और विभिन्न कर्मचारी छतरी के सहारे अपने गंतव्य को निकले तो कई बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। वहीं कई लोग बारिश में भीगते हुए ही अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। रामपुर, आनी, निरमंड, ननखड़ी और किन्नौर में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।वहीं, किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, भावानगर, टापरी, सांगला और निचार में शुक्रवार को हल्की हल्की रूक रूक पर बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बॉक्स
बारिश होने से किसान ने भी राहत की सांस ली है। बारिश से विभिन्न प्रकार की सब्जियों को भी संजीवनी मिली है। किसानों ने टमाटर, भिंडी, मटर, फ्रासबीन, बैंगन, शिमला मिर्च और हरी मिर्च सहित अन्य सब्जियां उगाई हुई हैं। ऐसे में ताजा बारिश से सब्जियों को सूखे से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article