{"_id":"62effc3f8d44c425a853f0a0","slug":"heavy-rain-in-munish-panchyat-rampur-hp-news-sml417724966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिश पंचायत में बारिश ने बरपाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिश पंचायत में बारिश ने बरपाया कहर
विज्ञापन
मुनिश पंचायत भारी बारिश होने के बाद बगीचों में घुसा मलवा
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल अंतर्गत तकलेच उपतहसील की मुनिश पंचायत में देर रात भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। बारिश के चलते भूस्खलन होने से दो मकान खतरे की जद में आ गया हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इन घरों को खाली करवाया दिया गया है। इसके साथ ही सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है।
राजस्व विभाग के मुताबिक भूस्खलन से कमला देवी पत्नी कहान चंद के 24 सेब के पौधे और राम कली पत्नी गंगाराम के मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा गौकुलराम पुत्र मेखडू रामपुर के मकान के पास लगा डंगा गिरने से मकान खतरे की जद में आ गा है। घटना की सूचना बीडीसी सदस्य मुनिश-काशापाट सरोजनी ठाकुर ने प्रशासन को दी।
उन्होंने प्रशासन और सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। वहीं भूस्खलन से मुनिश पंचायत का संपर्क मार्ग दोपहर तक बंद होने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है।