फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

कोरोना वायरस के चलते रोहड़ू बाजार से हटाई जाएंगी रेहड़ी-फड़ी

Wed, 18 Mar 2020 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रशासन ने कस्बे से रेहड़ी-फड़ी वालों को उठाने का निर्णय लिया है। बाजार में सामूहिक रुप से लोगों के खड़े रहने पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही ब्यूटी पार्लरों और जिम भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ढाबों पर सफाई व्यवस्था की जांच करने के लिए फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक आदेशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सेक्शन 133 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एटीएम मशीनों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने के लिए बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कांफ्रेंस, धरना-प्रदर्शन, लंगर सहित सामूहिक रूप से किए जाने वाले कार्यों पर रोक लगा दी गई है। ढाबों व रेस्तरां मालिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी निर्देशानुसार एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed