{"_id":"5e35a4bf8ebc3e7081424f09","slug":"health-rampur-hp-news-sml322923279","type":"story","status":"publish","title_hn":"देलठ पीएचसी को जल्द मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देलठ पीएचसी को जल्द मिलेगा अपना भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर जगह का चयन कर लिया है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस पीएचसी में 10 बेड की सुविधा देने की मांग उठाई है।
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देलठ पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था। करीब तीन वर्ष से यह स्वास्थ्य केंद्र देलठ पंचायत भवन में चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन मुहैया करवाने की मांग कई बार प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रखी। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण के लिए देलठ पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ शिमला डॉ. जितेंद्र चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों जिसमें राजस्व विभाग, आर्किटेक्ट लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, विद्युत बोर्ड और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने संयुक्त निरीक्षण कर पीएचसी भवन के लिए स्थान का चयन किया। सीएमओ ने सभी विभागों को इस कार्य को मिलकर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सरकार और सीएमओ से मांग उठाई कि पीएचसी के नए भवन में 10 बेड की व्यवस्था की जाए। उक्त स्वास्थ्य केंद्र में दूरदराज के क्षेत्रों से ग्रामीण उपचार को पहुंचते हैं। स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की देलठ, करांगला और शौला पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण में 75 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है, जबकि शेष राशि का भी जल्द प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में सीएमओ शिमला डॉ. जितेंद्र चौहान ने बताया कि विभाग के साथ मिलकर पंचायत को डीपीआर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द भवन का निर्माण किया जा सके। वहीं इस मौके पर बीएमओ ननखड़ी एमपी सिंह, लोनिवि रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती, एसडीओ चंद्र कश्मीरी, डॉ. नागेश पंडित, प्रधान देलठ रक्षा देवी, योगराज राणा, दीवान गुप्ता, बृजलाल, निर्मला देवी, रामदयाल और प्रभु दयाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।