फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health new rampur

Rampur Bushahar News: पांच दशक बाद आनी अस्पताल को मिली नई एक्सरे मशीन

Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

एक सप्ताह में होगी स्थापित, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से मरीजों को मिलेगी राहत
पुरानी एक्सरे मशीन लंबे समय से तकनीकी खराबियों से जूझ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल आनी में करीब 50 साल पुरानी एक्सरे मशीन खराब होने के बाद अब नई मशीन पहुंच गई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। संबंधित कंपनी की ओर से एक सप्ताह के भीतर मशीन स्थापित कर दी जाएगी। मशीन शुरू होने से मरीजों को एक्सरे के लिए निजी संस्थानों या दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सिविल अस्पताल में लगी पुरानी एक्सरे मशीन लंबे समय से तकनीकी खराबियों से जूझ रही थी। जर्जर हालत में पहुंच चुकी यह मशीन आखिरकार पूरी तरह खराब हो गई, जिससे अस्पताल में एक्सरे की सुविधा प्रभावित हो गई थी। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जांच करवाने के लिए निजी संस्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नई मशीन उपलब्ध करवाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य निदेशालय शिमला को कई बार पत्र लिखे। वहीं, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी धरने-प्रदर्शन कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग से नई मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की। रोगी कल्याण समिति की बैठकों में भी नई मशीन लगाने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल आनी में उपमंडल आनी के अलावा मंडी जिले की सैकड़ों पंचायतों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
कोट
अस्पताल के बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि दो दिन पहले नई एक्सरे मशीन अस्पताल पहुंच चुकी है। संबंधित कंपनी एक सप्ताह के भीतर इसे स्थापित करेगी। मशीन शुरू होने से मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed