{"_id":"6adcb6b0ff309a7be408adf8","slug":"health-awareness-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-173259-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
डॉ. प्रदीप नेगी ने प्राथमिक उपचार, संतुलित आहार और विटामिन के महत्व की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंसा में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
डॉ. प्रदीप नेगी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. नेगी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से हाथ धोना, साफ-सफाई बनाए रखना, अच्छी आदतें अपनाना और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से कई बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने प्राथमिक उपचार के महत्व की जानकारी दी। कहा कि किसी दुर्घटना और मामूली चोट लगने की स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता देना बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने और प्राथमिक उपचार की बुनियादी जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रदीप नेगी ने विद्यार्थियों को विटामिन ए, बी, सी और डी के महत्व के बारे में जानकारी दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली केवल बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।