फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   he beat by person in rohru

बिजली कनेक्शन काटने के गए जेई के साथ मारपीट

Thu, 28 Apr 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोहडू़। बिजली कनेक्शन काटने गए बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामला रोहडू़ बाजार का है, जहां पर बोर्ड की टीम बिल का भुगतान नहीं करने पर आगामी कार्रवाई के तहत बिजली कनेक्शन काटने गए थी। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे की है, जब बिजली के बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रकाश मणी प्रेम चंद, रामलाल, अशोक शर्मा, रामलाल, प्रेम लाल और गोवर्धन ठाकुर के साथ बिजली के बकाया बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान लंबे समय से हजारों रुपये का बिजली का बकाया बिल की अदायगी नहीं करने वाले उपभोक्ता संतोष कुमार का कनेक्शन बोर्ड के कर्मचारियों ने काटा।
विज्ञापन

इसी कार्रवाई से गुस्साए संतोष कुमार और उसकी पत्नी ने कनिष्ठ अभियंता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से उन्हें उनके चंगुल से छुड़ाया। इस मारपीट में उन्हें कई चोटें आई हैं। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर सेवा दे रहे कर्मचारी से मारपीट करने पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed