फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hatkoti Dam, Pabbar River, Una youth, suicide case

Rampur Bushahar News: हाटकोटी डैम में मिला पब्बर नदी में छलांग लगाने वाले ऊना के युवक का शव

Tue, 13 Aug 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले पत्नी के सामने कूदा था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पत्नी के सामने पब्बर नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार रात को हाटकोटी डैम के गेट से बरामद हुआ है। युवक की तलाश एक सप्ताह से की जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार सात अगस्त को ऊना के अंबोटा निवासी युवक 26 वर्षीय आकाश ठाकुर ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी थी। एक सप्ताह से युवक आकाश की तलाश नदी और आसपास के तट पर की जा रही थी। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि लापता युवक आकाश का शव हाटकोटी डैम के गेट से फंसा है। उसके बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। आकाश की पत्नी शालु ने पुलिस को बताया कि उसका मायका रोहड़ू के बखोली गांव में है और ऊना में उसकी शादी हुई है। शालू का कहना है कि वह इन दिनों अपने मायके बखोली में रह रही थी। सात अगस्त को आकाश ने उसे मिलने के लिए रोहड़ू कस्बे से समीप बखीरना पुल पर बुलाया। वह जब अपने पति आकाश से मिलने पंहुची तो आकाश ने नदी में छलांग लगा दी थी। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed