{"_id":"60ef1d1b8ebc3ee9b20f8f31","slug":"has-officer-chet-singh-take-charge-of-sdm-chopal-rampur-hp-news-sml3769090137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेत सिंह ने संभाला एसडीएम चौपाल का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेत सिंह ने संभाला एसडीएम चौपाल का कार्यभार
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। चौपाल से एसडीएम नरेंद्र चौहान का तबादला होने के बाद नए एसडीएम चेत सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि लोगों को प्रशासन से बहुत सी आशाएं और अपेक्षाएं होती हैं। वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
वह किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को आहत नहीं होने देंगे। उपमंडल में शांति बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की परेशानियों का हल करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार की कोरोना महामारी के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। इससे पूर्व चेत सिंह आनी जिला कुल्लू में बतौर एसडीएम सेवाएं दे चुके हैं।