फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Half of Ruslah Marg left untarred

Rampur Bushahar News: रुस्लाह मार्ग का आधा हिस्सा बिना टारिंग के छोड़ा

Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Half of Ruslah Marg left untarred
नेरवा बस अड्डा के उपर सड़क पर हुए गड्ढे। संवाद 
नेरवा (रोहड़ू)। लोक निर्माण विभाग ने नेरवा बस अड्डे के पास रुस्लाह मार्ग का आधा किलोमीटर का हिस्सा बिना टारिंग किए छोड़ दिया है। अब हल्की सी बारिश होने पर भी सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। मार्ग पर पानी की निकासी के लिए नालियां भी नहीं बनाई हैं। इस मार्ग से गुजरते वक्त स्कूल के बच्चों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वाहनों के चलने से उछलने वाला कीचड़ कई बार स्कूली बच्चों और राहगीरों के कपड़ों पर गिरता है। बस अड्डा के पास रहने वाले सुरेंद्र सिंह राठौर, बिट्टु औकटा, राम कुमार, पवन कुमार, सुनील पाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि अधिकारियों को निर्देश देकर इस समस्या का समाधान करवाएं। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक ने बताया कि मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। लोक निर्माण विभाग के नेरवा उप मंडल के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि अभी इस मार्ग की टारिंग करवाने और निकासी नालियां बनाने के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। बजट के उपलब्ध होते ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article