{"_id":"6a2a9f44de1e07ff4c028d6f","slug":"hailstorm-in-nogvalley-heavy-rain-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162245-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगवैली में ओलावृष्टि, रामपुर में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगवैली में ओलावृष्टि, रामपुर में हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर में बारिश के बीच छाता के नीचे जाते लोग। संवाद
. 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने सेब की फसल को पहुंचाया नुकसान
. बारिश से रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। रामपुर शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में वीरवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। वहीं, नोगवैली और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि करीब पंद्रह-बीस मिनट तक जारी रही। ओलों ने सेब की तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचाया है। नोगवैली में तीसरी बार ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। आजकल सेब के दाने अखरोट के आकार में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैयार हो चुका है, लेकिन सेब के दानों में दो सप्ताह पहले भी ओलावृष्टि के गहरे जख्म पड़ चुके थे। रही सही कसर अब पूरी हो चुकी है। बागवानों की साल भर की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर चुका है। ओलावृष्टि से प्रभावित डंसा पंचायत के जगूनी, सनेई, कराली, थाना, डंसा और पनोली सहित कई अन्य जगहों पर भी ओलावृष्टि हुई है। बागवानों ने प्रशासन और राजस्व विभाग से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने की मांग की है, ताकि बागवानों को कुछ हद तक राहत मिल सके। उधर, झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। रामपुर शहर में बारिश अपराह्न 3:00 बजे बाद बारिश शुरू हुई। बारिश शाम तक जारी रही।