फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   green dewali

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लाउडस्पीकर से दिया ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश

Wed, 11 Nov 2020 06:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
green dewali
रामपुर में पटाखा मुक्त दिवाली मनाने को लेकर लोगों को जागरूक करते प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर ने लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के अलावा गांव में भी ग्रीन और पटाखा मुक्त दिवाली मनाने के बारे में जागरूक किया। वहीं, इस दौरान रचोली पंचायत के लोगों के साथ स्वच्छता अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ने लोगों को पटाखों से होने वाली ध्वनि और वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही बोर्ड के अधिकारियों ने रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने और पटाखा मुक्त दिवाली का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता लोकेश कुमार, दलीप ठाकुर, सुनील कुमार, भूपिंद्र कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed