फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Graduation admission process begins at Government College Nirmand

Rampur Bushahar News: राजकीय महाविद्यालय निरमंड में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक प्रथम वर्ष बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन महाविद्यालय के पोर्टल पर किए जा रहे हैं। प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची 20 जून शाम पांच बजे तक जारी होगी। इन विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून दोपहर तीन बजे तक शुल्क जमा करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 24 जून दोपहर तीन बजे तक जारी होगी। इसके विद्यार्थियों को 25 जून से 27 जून तक शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 24 जून से 30 जून तक होगा। नियमित कक्षाओं का शुभारंभ एक जुलाई से होगा। बीए द्वितीय, तृतीय वर्ष और बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के लिए रोल-ऑन प्रवेश एक जून से 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से होगा। इनके लिए शुल्क जमा करने की अवधि 12 जून से 23 जून तक निर्धारित है। इन विद्यार्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी 24 जून से 30 जून तक किया जाएगा। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 जून से 30 जून तक आयोजित होगा। प्राचार्य कुलजीत सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article