फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government Ayurvedic Hospital Rampur, Rampur Bushahr, patients worried,

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में स्टाफ का टोटा, मरीज परेशान

Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्ष से लैब अटेंडेंट और स्टाफ नर्स सहित अन्य कई पद चल रहे हैं रिक्त
विज्ञापन

चार जिलों के मरीज पहुंचते हैं इलाज करवाने, 150 से 180 रोजाना ओपीडी
5,000 मरीज हर माह उपचार के लिए पहुंचते हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में लंबे समय से स्टाफ का टोटा चल रहा है। रामपुर चार जिलों का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। इस कारण चार जिलों के कई क्षेत्रों के मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की सही व्यवस्था न होने के कारण हजारों मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इस आयुर्वेदिक अस्पताल में पांच वर्ष से लैब अटेंडेंट और स्टाफ नर्स सहित अन्य कई पद रिक्त चल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में लैब अटेंडेंट के लिए दो पद हैं, जिसमें एक पद खाली है। इस कारण मरीजों को खून जांच से लेकर अन्य कई टेस्टों के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में कुमारसैन, किन्नौर, आनी, करसोग और स्पीति के मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में रोजाना 150-180 ओपीडी रहती है। मरीज कई किलोमीटर का सफर तय कर रामपुर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी और सुविधाओं के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता है। यहां आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा परेशानियां खून जांच से संबंधित रोगियों को होती है। कई घंटों के इंतजार के बाद मरीजों को रिपोर्ट मिल रहा है। वहीं, अस्पताल में पंचकर्मा, क्षारसूत्र की सुविधा भी उपलब्ध है और उपचार कर मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है, लेकिन अस्पताल में बीते कई सालों से स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में हर माह करीब 5,000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल में एक लैब अटेंडेंट, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारियों और डाटा ऑपरेटर के पद रिक्त हैं। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


पिछले कई समय से स्टाफ के पद रिक्त हैं। उसके लिए सरकार और विभाग से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है विभाग जल्द ही स्टाफ की तैनाती करेगा। - डॉ. प्रदीप शर्मा, बीएमओ, आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article